क्या BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने 3 राज्यों में निर्वाचन अधिकारी किए नियुक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 जून 2025 (17:44 IST)
BJP President Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारियों’ की नियुक्ति की। इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और हर्ष मल्होत्रा ​​तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे। इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी।
ALSO READ: BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा हताशा में कांग्रेस जनगणना 2027 के बारे में झूठा प्रचार कर रही
सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
ALSO READ: संजय राउत ने उठाया सवाल, BJP को राहुल के EC से पूछे गए सवाल का जवाब क्यों देना चाहिए
अब तक उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि भाजपा को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित कई प्रमुख राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव करना बाकी है। इसने जनवरी में इन राज्यों के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारी’ नियुक्त किए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब नेशनल हाइवे पर NHAI का App बताएगा कहां लगेगा सबसे कम टोल

महादेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में 5 बाघों की संदिग्‍ध मौत, हड़कंप मचा, विभाग को जहर देने का अंदेशा

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

क्यों CNG गाड़ी में गैस रीफिलिंग के दौरान नीचे उतरना है जरूरी, जान लें अपनी सुरक्षा से जुड़ा ये नियम

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाई, EC से नया कार्यक्रम जारी करने को कहा

अगला लेख