भाजपा का केजरीवाल से सवाल, कब तक खेलेंगे विक्टिमहुड कार्ड?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (08:39 IST)
Arvind Kejriwal news : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है। ED ने उन्हें शराब घोटाला मामले में 5वीं बार नोटिस दिया है। इस बीच भाजपा ने केजरवाल से सवाल किया कि वे ईडी के समक्ष पेश क्यों नहीं हो रहे हैं। कब तक आप विक्टिमहुड कार्ड खेलेंगे।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो आप खुद को ईडी और अन्य एजेंसियों के सामने पेश क्यों नहीं कर रहे हैं? आप वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने अन्ना हजारे के संरक्षण में सबसे पहले यही कहा था, इस्तीफा होना चाहिए और फिर जांच।
 
उन्होंने केजरवाल से कहा कि आज आप जांच में सहयोग करने से इनकार करते हैं। आप कहते हैं कि ये सब राजनीति से प्रेरित हैं, जैसे कि भ्रष्टाचार' करना आपका 'शिष्टाचार है। कब तक आप यह विक्टिमहुड कार्ड खेलेंगे? यह INDIA गठबंधन का 'चरित्र' है, केवल एक चीज जो उन्हें बांधती है वह कमीशन और भ्रष्टाचार है, कोई मिशन या विजन नहीं।
 
 
ईडी इससे पहले भी 4 बार केजरीवाल को समन भेज चुकी है। हालांकि वे एक बार भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि क्या वे जांच में शामिल होंगे।
 
चौथे नोटिस के जवाब में केजरीवाल ने कहा था कि हमने कोई भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। भाजपा का मकसद मुझे गिरफ्तार करवाकर लोकसभा चुनाव के प्रचार से रोकना है। 
 
कहा जा रहा है कि अगर केजरीवाल इस मामले में ईडी के समझ पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें भेजे गए ईडी के समन ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं और ये भाजपा के इशारे पर उन्हें अनावश्यक कारणों से भेजे गए थे।
 
इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर 2023, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीएम केजरीवाल ने इन तीनों ही समन को गैर कानूनी बताया था।
 
हाल ही पार्टी ने दावा किया था 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान के तहत राजधानी के 23 लाख से अधिक घरों से संपर्क किया गया और अधिकतर लोगों की राय है कि अगर अरविंद केजरीवाल को भाजपा की साजिश के तहत गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख