राष्ट्रपति पर टिप्पणी : BJP ने सोनिया से की माफी की मांग, विवाद पर अधीर ने दिया यह बयान...

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (17:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किए जाने को लेकर मुख्य विपक्षी दल पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं चौधरी ने कहा कि चूकवश उनके मुंह से एक शब्द निकल गया, जिसे भाजपा तिल का ताड़ बना रही है।

दूसरी तरफ, चौधरी ने कहा कि चूकवश उनके मुंह से एक शब्द निकल गया जिसे भाजपा तिल का ताड़ बना रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर जो भी व्यक्ति आसीन हो, उसका वह सम्मान करते हैं। भाजपा ने इस विषय पर आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और पार्टी की महिला सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी संबोधित कर उनका अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करके चौधरी ने पूरे आदिवासी समुदाय, महिलाओं और गरीबों का अपमान किया है।

राज्यसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हमला किया और अधीर की टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी को सेक्सिस्ट (लैंगिक भेदभाव) बताया और कांग्रेस से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस नेता चौधरी ने सफाई देते हुए कहा, देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा, कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द एक बार चूक से निकल गया। उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप ‘राष्ट्रपति’ कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।

चौधरी ने कहा, मुझसे चूक हुई। एक शब्द निकल गया। भाजपा के लोग इसके लिए बवाल कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं हैं तो कुछ भी निकाल लेते हैं। कांग्रेस ने यह दावा भी किया कि भाजपा के कई सांसदों और मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया।

चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख