भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, आरजी कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 अगस्त 2024 (14:20 IST)
नई दिल्ली। कोलकाता रेप मर्डर केस और आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में नाराज देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने आज मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने दावा कि कोलकाता रेप-मर्डर केस में हॉस्पिटल के खिलाफ आवाज उठाने वाले 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ALSO READ: कोलकाता रेप पीड़ित डॉक्‍टर के पिता का छलका दर्द, बेटी की तस्‍वीर को लेकर कह दी ये बात, प्‍लीज ऐसा मत करो
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर सुवर्णकार दत्ता का एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशॉट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी का आदेश पर जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई उनका ट्रांसफर किया गया है।
 
 
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों हमने एक भयानक बलात्कार और हत्या देखी। हर कोई गुस्से में है- चाहे वह डॉक्टर हों या महिलाएं। सभी लोग सड़क पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सरकार ने आरजे कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का तबादला कर दिया है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख