बाटला हाउस एनकाउंटर, भाजपा ने ममता को याद दिलाई 12 साल पुरानी कसम, सोनिया से पूछा आंसुओं का हिसाब

Webdunia
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (14:59 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर अदालत के फैसले के बाद भाजपा विपक्ष पर आक्रामक हो गई है। उसने  जहां पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी पुरानी कसम याद दिलाई है, वहीं सोनिया गांधी से भी उनके आंसुओं  का हिसाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में अदालत ने आरिज खान को दोषी ठहराया है।
 
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष के अन्य दल आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। दरअसल, एनकाउंटर के बाद विपक्षी दलों के नेताओं- ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, दिग्विजयसिंह आदि ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। इस एनकाउंटर में पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा शहीद हो गए थे। 
 
मीडिया से बातचीत करते हुए रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सोनिया गांधी और दिग्विजयसिंह अपने बयान पर माफी मांगेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ममता कब राजनीति छोड़ रही हैं। इस घटना के बाद 2008 में ही ममता ने एक सभा में कहा था कि यदि एनकाउंटर सही साबित है वे राजनीति छोड़ देंगी।
 
2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर केस के आरोपी आरिज खान को 2018 में नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। आजमगढ़ जिले के रहने वाले आरिज को अदालत ने सोमवार को दोषी ठहराया है। 15 मार्च को उसे सजा सुनाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख