Biodata Maker

राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, RSS की आलोचना पर रविशंकर ने किया पलटवार

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (14:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने विदेशी धरती से भारत में लोकतंत्र की स्थिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की आलोचना करने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी की आलोचना की। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह से माओवादी विचार प्रक्रिया और अराजक तत्वों की गिरफ्त में हैं।

ALSO READ: राहुल गांधी का लंदन में RSS पर हमला, मुस्लिम ब्रदरहुड से की तुलना
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने देश सेवा, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए संघ ने बहुत बड़ा काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना नेहरू जी भी करते थे, इंदिरा जी भी करती थीं, राजीव जी भी करते थे और राहुल जी भी करते हैं...संघ कहां से कहां पहुंच गया और आप कहां से कहां सिमट गए।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शर्मनाक झूठ और निराधार दावे फैलाने के लिए ब्रिटिश संसद के मंच का दुरुपयोग करने पर अपनी पार्टी की अस्वीकृति भी व्यक्त की और कहा कि इसका उचित खंडन करने की जरूरत है।
 
उन्होंने राहुल गांधी पर भारत के लोकतंत्र, यहां की संसद, न्यायिक व राजनीतिक व्यवस्था, सामरिक सुरक्षा के साथ साथ जनता का भी अपमान करने का आरोप लगाया।
 
राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन स्थित संसद परिसर में ब्रिटिश सांसदों से कहा कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अक्सर खामोश करा दिए जाते हैं।
 
हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मुद्दों पर बहस तक नहीं करने दी जाती है।
 
प्रसाद ने कहा कि विदेश की धरती से भारत की आलोचना कर राहुल गांधी सारी मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म भूल गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने अमेरिका और यूरोप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की बात कही है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा करना किसी भी विदेशी ताकत के भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने ना देने की सर्वसम्मति के खिलाफ है।
 
प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे राहुल गांधी की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी का समर्थन करती हैं या उसे खारिज करती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरएसएस की आलोचना के लिए भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

सभी देखें

नवीनतम

मैं सोफी हूं... AI टीचर, मुझे बुलंदशहर के आदित्य ने बनाया है

खुदी सड़कें और कंस्‍ट्रक्‍शन ने जहरीली कर दी इंदौर की हवा, अस्‍पतालों में बढ़े सर्दी- खांसी और एलर्जी के मरीज

ब्रेकफास्ट के बाद एक सुर में बोले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, क्या कर्नाटक CM पर बनी बात?

ED का बड़ा खुलासा, जवाद अहमद सिद्दीकी ने दिखाई जमीन की जादूगरी, मृतकों से कराई GPA पर साइन

LIVE: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह से भारी तबाही, 80 लोगों मौत, तमिलनाडु में अलर्ट

अगला लेख