Hanuman Chalisa

राहुल गांधी के बयान से भाजपा नाराज, बताया नेता प्रतिपक्ष की मानसिकता कितनी खतरनाक?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद मोदी ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 जून 2025 (14:41 IST)
BJP attacks Rahul Gandhi : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नरेंद्र मोदी सरेंडर वाले बयान से भाजपा खासी नाराज है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की तुलना सरेंडर से करना यह बताता है कि राहुल गांधी की मानसिकता कितनी रोगी और कितनी खतरनाक हो चुकी है। ALSO READ: नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला
 
त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित, स्वनामधन्य, सर्वकालीन सर्वोच्च नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी निहायत ही ओछी और स्तरहीन बातें करके विश्व को यह बता रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के बाद भी उनके अंदर गंभीरता और नेता प्रतिपक्ष की परिपक्वता का घोर अभाव है। 
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हमारी सेना द्वारा दिखाए गए अप्रतिम शौर्य और सेना के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया है, उसको सरेंडर से तुलना करना...  ये दर्शाता है कि ये मानसिकता कितनी रोगी और कितनी खतरनाक हो चुकी है।
 
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जी ये जान लीजिए कि आप, आपकी पार्टी और आपका खानदान के कारनामे आजाद हिंदुस्तान के कैलेंडरों में सरेंडर से भरे पड़े हैं। सरेंडर कांग्रेस ने किया होगा, मगर भारत किसी के सामने सरेंडर नहीं हो सकता। हम विश्व की एक मात्र ऐसी सभ्यता हैं जो हजारों सालों के आक्रमणों के बाद भी जीवंत है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मां के शेर की तरह हैं, अर्थात हमारे नरेंद्र भारत मां के मृगेंद्र हैं।

इससे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी से संदेह पैदा होता है कि क्या वह (गांधी) चीन और पाकिस्तान के पेड एजेंट हैं।
 
भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गांधी पर पाकिस्तानी दुष्प्रचार का अगुआ होने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला किया और उन्हें शशि थरूर एवं अपनी पार्टी के उन नेताओं की बात सुनने की सलाह दी, जिन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए किसी तीसरे पक्ष ने मध्यस्थता नहीं की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर समझ आ गया है कि विपक्ष के नेता का मतलब पाकिस्तानी दुष्प्रचार का नेता होता है। जिस तरह का दुष्प्रचार पाकिस्तान भी नहीं कर पाया, वैसा वह कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद मोदी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। गांधी ने अपनी टिप्पणी से ऑपरेशन सिंदूर, सशस्त्र बलों और देश का अपमान किया है। कोई भी सभ्य राजनेता या विपक्ष का नेता अपने देश के बारे में बात करते समय कभी भी आत्मसमर्पण जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगा।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

अगला लेख