तेजस्वी का दावा, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नीतीश को छोड़ सकती है

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (07:27 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद ने विपक्ष के महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई आवश्यकता नहीं होने की बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा नीतीश को अगले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छोड़ सकती है।
 
राजद के 22वें स्थापना दिवस पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि महागठबंधन नीतीश कुमार को स्वीकार करने के लिए तैयार है। 
 
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की महागठबंधन में जरूरत नहीं। हम (राजद, कांग्रेस और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) भाजपा और जदयू को धूल चटाने के लिए सक्षम हैं।
 
उन्होंने जदयू से मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिलने की अटकलों के संदर्भ में स्पष्ट किया कि इस तरह का प्रस्ताव मिलने पर भी नीतीश और उनकी पार्टी जदयू के साथ कोई संबंध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी की कृपा से नहीं बल्कि जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनना पंसद करेंगे।
 
तेजस्वी ने कहा कि जहां तक उन्हें लगता है कि भाजपा, चाचा (नीतीश कुमार) को अगले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छोड़ सकती है तथा लोकसभा एवं विधान सभा दोनों चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं।
 
करोड़ों रूपये के चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चलने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में राजद का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर लालू प्रसाद की पत्नी और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी भी मौजूद नहीं थीं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी के घर को उड़ाने की धमकी, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्‍तार

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत

LIVE: चिदंबरम बोले, शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है चुनाव आयोग

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

अगला लेख