BJP ने 13 राज्यों की 32 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

Webdunia
रविवार, 29 सितम्बर 2019 (18:02 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरला, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की कुल 32 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
 
इन राज्यों के उपचुनाव महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही 21 अक्टूबर को होंगे। इनके नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया।
इन 32 सीटों में से 10 सीट उत्तरप्रदेश, 5 सीट केरल, 4 सीट असम, 2-2 सीट हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा 1-1 सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है। देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कहा गया है कि भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द करेगी ।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की नजर बड़ी जीत पर, उद्धव ठाकरे ने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद मांगा
 
बसपा के आने से रोचक मुकाबला : उप्र की सीटों के उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पहली बार हिस्सा ले रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के उपचुनाव में शिरकत करने से कई सीटों पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
 
ALSO READ: प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को बचा रहा है
 
इससे पहले भाजपा ने हमीरपुर सीट के लिए उपचुनाव में जीत हासिल कर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। इन 11 विधानसभा सीटों में से रामपुर की सीट सपा और जलालपुर की सीट बसपा के पास थी और बाकी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

bharat bandh : 9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

अगला लेख