Assembly Elections 2023 : BJP ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति, नड्डा के सामने पार्टी महासचिवों ने दिया प्रेजेंटेशन

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2023 (09:09 IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों व 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया।
 
नड्डा ने मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ भी बैठक की।
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले महीने यादव को मध्य प्रदेश के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया था।
 
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी बैठक के दौरान आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।
 
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा ने मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा भी की।
 
मध्यप्रदेश में भाजपा सत्ता में है जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति सत्ता की बागडोर संभाल रही है। भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख