BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 मई 2025 (13:16 IST)
मध्यप्रदेश में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड का हाइवे पर सेक्स करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वे भाजपा कार्यालय में एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता अमर किशोर बमबम ने सफाई देते हुए कहा कि महिला को चक्कर आ गया तो उन्होंने मदद की थी।
<

#भाजपा दफ्तर का रात 9.40pm का #CCTV लीक
गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष महिला से गले मिल रहे #VideoViral ...#WATCH #BreakingNews #gonda #Mandsaur #bjpneta नेता जी का कहना है की तबियत ख़राब थी तो सहारा दे रहे थे. pic.twitter.com/3I9UST1Pty

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 25, 2025 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपत्तिजनक वीडियो भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कुर्ता पैजामा व गले में भगवा गमछा डाले भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है।

कैमरे के रिकार्डिंग के अनुसार वीडियो 12 अप्रैल 2025 को शाम नौ बजकर 39 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की।
<

आलिंगन में फंसे गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम ने कहा–

"सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि तबियत खराब है। हम उसे गाड़ी से लेने पहुंच गए। वो 2–4 घंटे आराम करना चाहती थी तो हम उसको दफ्तर ले आए। चक्कर आने की वजह से हमने उसको सहारा दिया" https://t.co/Dw6Uw9Jmbc pic.twitter.com/smJrdZPJvU

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 25, 2025 >प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत : जिले में वायरल आपत्तिजनक मामले में संबंधित पार्टी के एक बड़े नेता ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करते हुए जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपना नाम गोपनीय रखते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। और पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मजाक बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। 
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

रूस ने की अमेरिका की हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक की चोरी! ट्रंप का पुतिन पर सनसनीखेज आरोप

BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

क्या वाकई म्यूजियम से गायब हुई थी भूतिया डॉल एनाबेल? जानिए इस शापित गुड़िया की खौफनाक कहानी

देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, राजधानी में एक हफ्ते में 99 नए केस

बेलगावी में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत

अगला लेख