उपचुनाव : भाजपा को मिली 4 सीट, संगरूर में आम आदमी पार्टी की हार

Webdunia
रविवार, 26 जून 2022 (17:11 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीट पर हुए उपचुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) लोकसभा की एक और विधानसभा की 2 सीट पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर झटका लगा।


हालांकि आप के लिए खुशी की बात यह रही कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट जीत ली है, जबकि आजमगढ़ में बढ़त बनाए हुए है।

आंध्र प्रदेश में सत्तारुढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस अट्माकुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आगे है और उसके उम्मीदवार ने 50,000 से अधिक मतों की स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि झारखंड में मांडर सीट पर भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर मामूली बढ़त बनाए हुए थीं।

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं।

मुख्यमंत्री साहा ने कहा, जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। मुझे उम्मीद थी कि अंतर थोड़ा अधिक होगा। हालांकि परिणाम माकपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत को साबित करते हैं। हम भविष्य में भी इसी तरह काम करेंगे। लोगों ने मिलीभगत को नकार दिया है।

अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत है। इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गढ़ माने जाने वाले जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए।

सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए।

पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार मान ली है और उसने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया।

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया। तीन लोकसभा (उत्तर प्रदेश में दो और पंजाब में एक) और सात विधानसभा (त्रिपुरा की चार, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश में एक-एक) सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को मतगणना शुरू हुई, जहां 23 जून को हुआ था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख