हरियाणा में BJP-JJP सरकार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ऐलान

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (21:37 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उपमुख्यमंत्री जजपा से होगा।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जजपा से होगा।
 
सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। खट्टर उसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करेंगे। चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है।
 
शाह ने कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की ‘भावना’ के अनुरूप है। संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।
 
चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था। गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को 40 सीटें मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे। भाजपा का सीटों का आंकड़ा बहुमत से 6 कम रह गया था। 7 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है।
 
भाजपा का चौटाला को अपने पाले में लाने का निर्णय जाटों को तुष्ट करने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है, जिससे कि उसकी सरकार सुचारु तरीके से चल सके। राज्य में प्रभावी जाट समुदाय के बारे में माना जाता है कि उन्होंने हाल के चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट किया। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उसे सरकार के बने रहने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी

अगला लेख