भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया ब्रह्मास्त्र

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (20:46 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राज्य में सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए लोकसभा चुनाव 2019 से छ: माह पहले भाजपा सरकार ब्रह्मास्त्र छोड़ेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददताओं से कहा कि राज्य में सपा और बसपा गठबंधन को हराने के लिये भाजपा ने तैयारी कर ली है।

भाजपा ने ब्रह्मास्त्र बना लिया है और इसे लोकसभा चुनाव के छ: माह पहले छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पिछड़े वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का झुनझुना थमाकर सरकार बनाती रही है। भाजपा सरकार ओबीसी को तीन श्रेणी में विभाजित करेगी।
इससे समाज की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े ओबीसी वर्ग के बड़े तबके को न्याय मिलेगा तथा इस वर्ग के सहारे भाजपा आसानी से सपा-बसपा गठबंधन को पटखनी दे देगी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। ये दो ताकतें हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल की चिंता मोदी नही हैं, बल्कि राहुल सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। राहुल कांग्रेस से दूर हो गए दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय को सत्ता के लिए पार्टी में फिर से जोड़ने के लिए परेशान हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख