डॉग घुमाने वाले IAS के लद्दाख ट्रांसफर पर भड़कीं मेनका गांधी, बोलीं- झूठे हैं आरोप, पनिशमेंट पोस्टिंग को बनाया गया मुद्दा

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (18:31 IST)
maneka gandhi news in hindi : भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि आईएएस खेरवाल दम्पति को साजिश के तहत दिल्ली से हटाया गया है। दिल्ली के एक स्टेडियम मे कुत्ता टहलाने के चलते सुर्खियों मे आए खिरवाल दम्पति के लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर किए जाने के सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि मैं आईएएस खेरवार को अच्छी तरह से जानती हूं।

इन पर जो आरोप लगे हैं वे बिलकुल झूठे हैं। वे बहुत ही काबिल अधिकारी हैं। जब वे दिल्ली में सेक्रेटरी ऑफ इन्वायरमेंट थे तो दिल्ली को उनसे बहुत फायदा हुआ था। वे लोगों की बात सुनते हैं और उन पर कार्रवाई भी करते हैं। इसीलिए उस पर जो कार्रवाई की गई है वह बिलकुल गलत है। दूसरा यह है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश यह ऐसी जगह नहीं है जो पनिशमेंट पोस्टिंग का मुद्दा बनाया जाएं। इन प्रदेशों में भी काबिल लोगों की जरूरत है। ऐसी जगह जहां लोग खुशी-खुशी चले जाते हैं।

दिल्ली के स्टेडियम खाली कराकर उसमें में कुत्ता टहलाने की शिकायत पर केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार में प्रमुख सचिव संजीव खेरवार को लद्दाख और उनकी पत्नी आईएस रिंकू धुग्गा को अरुणाचल प्रदेश पोस्टिंग दी गई है। इसे पनिशमेंट के तौर पर माना जा रहा है।

भाजपा सांसद ने सरकार की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तरीका क्या हुआ कि किसी को उठाकर यहां फेंक दिया, वहां फेंक दिया। यह हमें शोभा नहीं देता है, जिसने भी यह बोला है कि उनका यहां ट्रांसफर होना ही नहीं चाहिए था। इससे दिल्ली का नुकसान हुआ है साजिश के तौर पर उसको निकाला गया है।

गांधी आज भाजपा के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया का स्वास्थ्य जानने उनके आवास पर पहुंची थी। पप्पू भैया के श्रीमती मेनका गांधी पारिवारिक रिश्ते हैं। वे लंबे से समय से बीमार चल रहे हैं। कुछ समय रुकने के पश्चात वे बरेली को रवाना हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख