मीनाक्षी लेखी ने कहा- दो पुरुषों को हराकर लोकसभा पहुंची हूं, आरक्षण से नहीं

BJP MP Meenakshi lekhi
Webdunia
नई दिल्ली। भाजपा के निशिकांत दूबे ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी कानून के बगैर भी दूसरे तरीकों से लोकसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाई जा सकती है।
 
मतदान अनिवार्य करने के लिए कानून बनाने संबंधी गैर-सरकारी विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान दूबे ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन कई दल इसका विरोध कर रहे हैं। बीजू जनता दल ने इस बार 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर इस दिशा में काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन यह देखना अहम होगा कि इनमें से जो महिलाएं चुनकर आई हैं, वे सदन में कितने मुद्दे उठा रही हैं और किस तरह के मुद्दे उठा रही हैं। सत्र के अंत में इसका आकलन किया जाना चाहिए।
 
इस बीच, एक सदस्य ने ध्यान दिलाया कि सदन की पीठासीन अधिकारी भी महिला हैं। उस समय आसन पर भाजपा की मीनाक्षी लेखी विराजमान थीं। इस पर लेखी ने याद दिलाया कि वे आरक्षण से नहीं बल्कि चुनाव में दो पुरुषों को शिकस्त देकर सदन में पहुंची हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में मीनाक्षी लेखी ढाई लाख से ज्यादा वोटों से विजयी रही थीं। यहां दूसरे नंबर कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय मकान रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी के बृजेश गोयल तीसरे स्थान पर रहे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश एकजुट, बोले CM डॉ. मोहन यादव

मरमारा सागर में भूकंप से हिला इस्तांबुल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Pahalgam Terror Attack: हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

पहलगाम हमला: महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से मांगी माफी

गृहमंत्री शाह ने भरी हुंकार, कहा- भारत आतंकवाद के सामने नहीं टेकेगा घुटने

अगला लेख