परेड में राहुल की सीट पर बवाल, भाजपा ने इस तरह दिया जवाब...

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (09:20 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में बैठाने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रमुखों को तो विशिष्ट दीर्घा में जगह भी नहीं दी जाती थी।
 
राहुल शुक्रवार को राजपथ पर आयोजित समारोह में छठी पंक्ति में बैठे थे, जिस पर विपक्षी दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ‘ओछी राजनीति जगजाहिर’ हो गई है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अंहकारी शासकों ने सारी परंपराओं को दरकिनार करके पहले चौथी पंक्ति और फिर छठी पंक्ति में जानबूझकर बिठाया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संविधान का उत्सव ही सर्व प्रथम है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी टैग की है जिसमें राहुल गांधी को काफी पीछे बैठे दिखाया गया है और उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद बैठे हुए हैं।
 
इस पर जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कार्यकाल में गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर राजनाथ जी और नितिन गडकरी जी को कहां बैठाया जाता था। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भाजपा नेताओं को विशिष्ट दीर्घा में बैठने की जगह नहीं दी जाती थी, लेकिन भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र में विश्वास रखती है, वह कांग्रेस जितना नीचे नहीं गिर सकती। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख