मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, कर्नाटक में प्रचार पर रोक और FIR की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (18:43 IST)
नई दिल्ली। Mallikarjun Kharge's controversial comment case : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'जहरीले सांप' से किए जाने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा कर्नाटक में उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गए भाजपा नेताओं के इस प्रतिनिधमंडल में पार्टी महासचिव तरुण चुघ, सांसद अनिल बलूनी और पार्टी नेता ओम पाठक शामिल थे।

अधिकारियों से मुलाकात के बाद यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जुबान फिसलने की वजह से खरगे की यह टिप्पणी सामने आई है, बल्कि यह कांग्रेस की नफरत की राजनीति का हिस्सा है। यादव ने कहा कि कांग्रेस का मोदी पर व्यक्तिगत हमले करने का इतिहास रहा है।

भाजपा महासचिव चुघ ने कहा कि खरगे आदतन अपराधी हैं। भाजपा ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत खरगे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, जो मानहानि से संबंधित है। पार्टी ने धारा 504 के तहत भी खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह धारा जानबूझकर अपमान करने और उकसाने के अपराध से संबंधित है।

कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। विवाद पैदा होने के बाद उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

क्या 500 रुपये का नोट होने वाला है बंद? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

मैंने ही रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध, जानिए कहां तक पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की गिनती

अगला लेख