BJP को 4 अन्य दलों की तुलना में 5 गुना ज्‍यादा चंदा मिला, ADR ने जारी किए आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (07:00 IST)
BJP received 5 times more donations than 4 other parties : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2022-23 में लगभग 720 करोड़ रुपए का चंदा प्राप्त करने की जानकारी दी है, जो 4 अन्य राष्ट्रीय दलों- कांग्रेस, आम आदमी पीर्टी (AAP), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को प्राप्त कुल राशि से 5 गुना अधिक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यह जानकारी दी है।
 
एडीआर द्वारा बुधवार को संकलित आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय दलों को (20 हजार रुपए से अधिक के) 12,167 चंदों से कुल 850.438 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने घोषणा की कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 20,000 रुपए से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला। वह इस तरह की जानकारी पिछले 17 वर्षों से देती आ रही है।
 
पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए एक वित्तीय वर्ष में उन्हें प्राप्त 20,000 रुपए से अधिक के व्यक्तिगत चंदे का खुलासा करना अनिवार्य है। भाजपा ने 7,945 चंदों के माध्यम से 719.858 करोड़ रुपए और कांग्रेस ने 894 चंदों से 79.924 करोड़ रुपए हासिल होने की जानकारी दी है।
 
भाजपा द्वारा घोषित चंदा इसी अवधि के लिए कांग्रेस, आप, एनपीपी और माकपा द्वारा घोषित कुल चंदे की तुलना में पांच गुना अधिक है। एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है। एडीआर ने यह भी बताया कि दिल्ली से राष्ट्रीय दलों को कुल 276.202 करोड़ रुपए, उसके बाद गुजरात से 160.509 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपए का चंदा मिला।
ALSO READ: कांग्रेस को 1 महीने में मिला 15 करोड़ रुपए का चंदा
वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय दलों का कुल चंदा 91.701 करोड़ रुपए बढ़ गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 12.09 प्रतिशत अधिक है। एडीआर ने कहा कि भाजपा को प्राप्त चंदे की राशि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 614.626 करोड़ रुपए से 17.12 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 719.858 करोड़ रुपए हो गया।
ALSO READ: गरीब छात्रों के लिए सराहनीय पहल, शिक्षकों ने खुद चंदा कर बनाई स्मार्ट कक्षा
हालांकि वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पार्टी के चंदे में 41.49 प्रतिशत की कमी आई। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कांग्रेस का चंदा 95.459 करोड़ रुपए था, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 16.27 प्रतिशत की गिरावट से 79.924 करोड़ रुपए पर आ गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

live : किरेन रिजीजू की विपक्ष से अपील, सर्वसम्मति से हो स्पीकर का फैसला

टैक्स से गुस्साई भीड़ केन्या की संसद में घुसी, भारतीयों के लिए एडवाइजरी

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, फिर हो सकते हैं गिरफ्तार

Weather Updates: उत्तर भारत में शीघ्र ही होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

जल संकट को लेकर मूडीज की चेतावनी, भारत की साख के लिए बताया खतरा

अगला लेख