भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक आज शाम

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (10:24 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार शाम यहां पार्टी शासित मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी जिसमें राज्य सरकारों के कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ उन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों में 350 से अधिक सीटें जीतने की रणनीति पर काम करने के सूत्र बताए जाएंगे।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय में यह बैठक होगी जिसमें भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा जम्मू-कश्मीर एवं बिहार सहित 5 राज्यों के उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों और साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष ने चुनींदा केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की थी और उन्हें भाजपा के वर्ष 2019 के मिशन 350 के लिए विभिन्न राज्यों में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
भाजपा ने 2014 के चुनावों में 282 सीटें जीतीं थीं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 334 सीटें मिलीं थीं। अब पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और पार्टी नेताओं से इसके लिए कटिबद्ध हो जाने का आह्वान किया गया है।
 
शाह ने लोकसभा की उन 150 सीटों पर खास मेहनत करने की रणनीति तय की है, जहां 2014 में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में इन सीटों को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया गया था और मंत्रियों से कहा गया था कि इन सीटों पर विशेष रूप से ध्यान देकर अगले 2 साल मेहनत करनी होगी।
 
भाजपा अध्यक्ष इन दिनों अलग-अलग राज्यों में दौरे कर रहे हैं और दीनदयाल पार्टी विस्तार योजना पर खुद जमीन पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करके बूथ स्तर का संगठन भी मजबूत करने में जुटे हैं। शाह 2014 के चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश के प्रभारी महासचिव थे जिसकी बदौलत पार्टी को राज्य में 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
 
इसके बाद शाह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। मोदी के विश्वस्त शाह ने भाजपा को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है जिसकी 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 
 
शाह की अध्यक्षता में पार्टी का तेजी से विस्तार हुआ है और उसने गोवा, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बहुमत न होने के बावजूद राजनीतिक गुणा-भाग से सत्ता हासिल कर ली। आज देश के 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहीं 5 अन्य में वह सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख