भाजपा का आरोप, जॉर्ज सोरोस और नेहरू गांधी परिवार के बीच गहरे संबंध, सोनिया गांधी की भूमिका से कहीं अधिक आगे तक फैले हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (16:14 IST)
George Soros Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए नई दिल्ली में आरोप लगाया कि अमेरिका में रह रहे अरबपति जॉर्ज सोरोस (George Soros) और नेहरू-गांधी परिवार (Nehru Gandhi family) के बीच संबंध गहरे हैं जो फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स- एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) के सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की 'भूमिका' से कहीं अधिक आगे तक फैले हैं।
 
सत्तारूढ़ पार्टी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि सोरोस की तरह हंगरी की फोरी नेहरू ने जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बी के नेहरू से शादी की थी और इस लिहाज से वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चाची हैं।ALSO READ: मोदी-अडानी की काट बनेगा राहुल-जॉर्ज सोरोस का मुद्दा, भाजपा ने सोनिया गांधी को भी घेरा?
 
जॉर्ज सोरोस ने फोरी नेहरू से मुलाकात की थी : भाजपा ने दावा किया कि जॉर्ज सोरोस ने फोरी नेहरू से मुलाकात की थी और उनके साथ लंबे समय तक पत्राचार बनाए रखा था। पार्टी के कहा कि यह संबंध तब से हैं जब बीके नेहरू ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया था।
 
भाजपा ने आरोप लगाया कि यह सवाल उठाता है कि नेहरू-गांधी परिवार ने अपने विस्तारित परिवार के वित्तीय और उद्यमशीलता के हितों को लाभ पहुंचाने के लिए दशकों से भारत के रणनीतिक हितों से किस हद तक समझौता किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच संबंध बहुत गहरे हैं, जो फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स-एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) के सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की भूमिका से कहीं अधिक व्यापक हैं।ALSO READ: जॉर्ज सोरोस का तीर कांग्रेस ने अब भाजपा पर छोड़ा, क्या है BJP का सोरोस कनेक्शन
 
भाजपा पिछले हफ्ते से इस मुद्दे पर आक्रामक : भाजपा पिछले हफ्ते से इस मुद्दे पर आक्रामक है जब उसने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस समर्थित उन संगठनों के साथ संबंध हैं, जो कथित तौर पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
 
कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस असली साजिश का पर्दाफाश हो रहा है कि उद्योगपति गौतम अदाणी को बचाने के लिए सरकार ने दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को भी दांव पर लगा दिया है।
 
कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि सोरोस द्वारा वित्तपोषित फंड चलाने वाले कई लोगों के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया है कि जॉर्ज सोरोस अगर देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है तो उसका धंधा-पानी हिन्दुस्तान में क्यों चल रहा है?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

अगला लेख