जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच है गहरा संबंध, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (00:13 IST)
George Soros and Nehru-Gandhi family case : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका में रह रहे अरबपति जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच संबंध गहरे हैं जो फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स-एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) के सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की भूमिका से कहीं अधिक आगे तक फैले हैं। भाजपा ने दावा किया कि जॉर्ज सोरोस ने फोरी नेहरू से मुलाकात की थी और उनके साथ लंबे समय तक पत्राचार बनाए रखा था। यह संबंध तब से हैं जब बीके नेहरू ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया था। 
 
सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा, सोरोस की तरह हंगरी की फोरी नेहरू ने जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बीके नेहरू से शादी की थी और इस लिहाज से वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की परदादी हैं।
ALSO READ: जॉर्ज सोरोस का तीर कांग्रेस ने अब भाजपा पर छोड़ा, क्या है BJP का सोरोस कनेक्शन
भाजपा ने दावा किया कि जॉर्ज सोरोस ने फोरी नेहरू से मुलाकात की थी और उनके साथ लंबे समय तक पत्राचार बनाए रखा था। पार्टी के कहा कि यह संबंध तब से हैं जब बीके नेहरू ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया था।
 
भाजपा ने आरोप लगाया, यह सवाल उठाता है कि नेहरू-गांधी परिवार ने अपने विस्तारित परिवार के वित्तीय और उद्यमशीलता के हितों को लाभ पहुंचाने के लिए दशकों से भारत के रणनीतिक हितों से किस हद तक समझौता किया है। पार्टी ने आरोप लगाया, जॉर्ज सोरोस और नेहरू-गांधी परिवार के बीच संबंध बहुत गहरे हैं, जो फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स-एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) के सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की भूमिका से कहीं अधिक व्यापक हैं।
ALSO READ: मोदी-अडानी की काट बनेगा राहुल-जॉर्ज सोरोस का मुद्दा, भाजपा ने सोनिया गांधी को भी घेरा?
भाजपा पिछले हफ्ते से इस मुद्दे पर आक्रामक है जब उसने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस समर्थित उन संगठनों के साथ संबंध हैं, जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
 
कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस असली साजिश का पर्दाफाश हो रहा है कि उद्योगपति गौतम अडाणी को बचाने के लिए सरकार ने दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को भी दांव पर लगा दिया है।
ALSO READ: Delhi Election : आखिर दिल्ली में कांग्रेस से दूरी क्यों बना रहे हैं केजरीवाल
कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि सोरोस द्वारा वित्तपोषित फंड चलाने वाले कई लोगों के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया है कि जॉर्ज सोरोस अगर देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है तो उसका धंधा-पानी हिंदुस्तान में क्यों चल रहा है? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Indore : लव जिहाद मामले में फरार कांग्रेस पार्षद, चिंटू चौकसे बोले- अनवर कादरी को सरेंडर कर देना चाहिए

Delhi : अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत, डोनाल्ड ट्रैप के टैरिफ बढ़ाने पर भारत क्या लेगा एक्शन

डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर लगाया कितना टैरिफ, भारत पर सबसे ज्यादा

गजब की खूबसूरत हैं पुतिन की 'सीक्रेट बेटी', युद्ध का ‍करती है विरोध, पिता से करती हैं नफरत

संसद में गतिरोध बरकरार, सरकार का एसआईआर पर चर्चा से इनकार

अगला लेख