Hanuman Chalisa

भाजपा ने इमरान खान पर किया पलटवार

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (22:07 IST)
नई दिल्ली। सत्तारूढ़ भाजपा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने देश की सेना के निर्देशों पर सत्ता में हैं और भारत, पड़ोसी देश के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि उसके सैनिकों को मारा जाता रहेगा।
 
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह टिप्पणी तब की है, जब खान ने इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक रद्द करने के लिए भारत पर निशाना साधा था। खान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हालांकि मैंने अपने पूरे जीवन देखा है कि छोटे लोग बड़े पदों पर आसीन रहे हैं और उनके पास बड़ी तस्वीर देने का दृष्टिकोण नहीं हैं।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि उस व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जो अपने देश की सेना के निर्देश पर प्रधानमंत्री के पद पर बैठा है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब तक हमारे सैनिकों की हत्या की जाती रहेगी, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

अगला लेख