सिख दंगों को लेकर भाजपा नेता ने लगाए विवादित पोस्टर, राजीव गांधी को बताया 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग'

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (11:07 IST)
नई दिल्ली। सिख दंगों में कांग्रेस के शामिल नहीं होने वाले राहुल के बयान पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अनोखा विरोध किया। बग्गा ने कई इलाकों में काले रंग के पोस्टर लगाए। पोस्टर में राजीव गांधी को 'फादर ऑफ मॉब लिंचिंग' बताया। बग्गा ने पोस्टर्स को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को ‘बेहद दुखद त्रासदी’ बताया था और कहा कि वे किसी के भी खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा में शामिल लोगों को सजा देने का ‘100 प्रतिशत’ समर्थन करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने इसमें कांग्रेस की भूमिका से इंकार कर दिया था।
 
बग्गा के ट्वीट के बाद ट्विटर पर ही असम कांग्रेस की तरफ से दिल्ली पुलिस से इस मामले पर शिकायत की गई। बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने पर कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा कि क्या वे भाजपा प्रवक्ता के इस बयान से सहमत हैं। यदि नहीं तो वे उन पर कार्रवाई करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख