Hanuman Chalisa

भाजपा ने सत्यपाल मलिक पर साधा निशाना, याद दिलाया पुराना बयान

Webdunia
रविवार, 16 अप्रैल 2023 (00:33 IST)
नई दिल्ली। सत्यपाल मलिक की टिप्पणियों को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर हमला बोले जाने के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मलिक को उनका वह पुराना बयान याद दिलाया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक किशोर (पॉलिटिकल जुवेनाइल) बताया था। भाजपा ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में सम्मान गंवा चुके हैं।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मलिक की एक पुरानी टिप्पणी को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर के लिए बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया था। मलिक ने हाल में एक साक्षात्कार में आरोप लगाया कि मोदी को इस क्षेत्र के बारे में गलत जानकारी है।

मालवीय ने मलिक का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, और इससे पहले कि कांग्रेस के लोग सत्यपाल मलिक के बारे में उत्साहित हों, यहां राहुल गांधी के बारे में उनका क्या कहना है। इसलिए बैठ जाओ।

राहुल गांधी को राजनीतिक किशोर बताने के अलावा, मलिक को वीडियो में यह कहते हुए सुना गया है कि चुनाव के दौरान लोग उन्हें जूतों से पीटेंगे यदि लोगों को बताया जाएगा कि वह (गांधी) अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं, जिसे मोदी सरकार ने रद्द कर दिया था।

कांग्रेस ने मलिक के दावों के बाद शनिवार को कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि 2019 के पुलवामा हमले की जांच का नतीजा क्या निकला और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को जाने के लिए विमान की सुविधा क्यों मुहैया नहीं कराई गई थी।

गौरतलब है कि पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार 'न्यूनतम शासन, अधिकतम चुप्पी' पर अमल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक द्वारा एक साक्षात्कार में किए गए खुलासों पर टिप्पणी करनी चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

अगला लेख