राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (23:58 IST)
जयपुर। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
पूनियां के यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां संपन्न हुई और राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई लोगों को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी का चेहरा, कार्य और कमल का प्रतीक हमारी पहचान होगी।
 
राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और पार्टी नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा।
 
उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास है कि हम सब मिलकर 2023 में राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएं। मुख्यमंत्री चेहरे के बारे पार्टी आलाकमान और संसदीय बोर्ड सक्षम हैं और सही समय पर फैसला करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख