मोदी के वाराणसी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (16:00 IST)
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नगर निगम चुनाव महापौर पद पर भाजपा की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने 78 हजार से अधिक मतों के भारी अंतर से अपनी निकटितम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की शालिनी यादव को पराजित किया।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि मृदुला जायसवाल को 1,92,188 मतदाताओं का समर्थन हासिल हुआ और उन्हें विजय घोषित किया गया। उन्होंने बताया मृदुला की निकटतम प्रतिद्वन्दी शालिनी यादव को 1,13,345 मतदाताओं ने साथ दिया।
 
समाजवादी पार्टी की साधाना गुप्ता को 99,272 और बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया 28,959 मत मिले और उन्हें तीसरे और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
 
जायसवाल की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। काशी क्षेत्र भाजपा की सहकारिता प्रकोष्ट के संयोजक ई0 अशोक यादव ने महापौर पद पर जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए यहां जनता को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
 
यादव ने वाराणसी की जनता के साथ यहां के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय की कुशल नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख