मनीष सिसोदिया के घर पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, आप ने लगाया यह आरोप

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (18:40 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मिलीभगत से उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला करने का आरोप लगाया है। आप की प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने गुरुवार को कहा कि आज पुलिस की साठ-गांठ के साथ उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है।
ALSO READ: Exclusive:गृहमंत्री अमित शाह के साथ किसान नेताओं की चर्चा की पूरी कहानी,किसान नेता शिवकुमार शर्मा ‘कक्काजी’ की जुबानी!

आप की प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने गुरुवार को कहा कि आज पुलिस की सांठ-गांठ के साथ उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपमुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को घर में नजरबंद करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह के संरक्षण में उपमुख्यमंत्री के घर पर उनकी गैरमौजूदगी में भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों की हमला करने में पूरी मदद की है।

6 लोग गिरफ्तार : घटना के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए और कहा कि डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक हुई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है,  बाकी लोगों की तलाश कर रही है।
<

आज बीजेपी के गुंडे मेरी ग़ैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाज़े तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की. @AmitShah जी आज आप दिल्ली में राजनीति में हार गए तो अब इस तरह से हमें निपटाएँगे? pic.twitter.com/aDwjz6DR3B

— Manish Sisodia (@msisodia) December 10, 2020 >
मनीष सिसोदिया ने शेयर किया वीडियो : आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को लेकर भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर इस घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार वालों पर हमला करने की कोशिश की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख