काला हिरण शिकार मामला, जानिए पूरा घटनाक्रम

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (20:52 IST)
जोधपुर। सलमान खान को जिस मामले में जमानत मिली है उस मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है- 
 
एक - 2 अक्टूबर , 1998 : कनकनी में दो काले हिरणों का शिकार। 
 
मामले में आरोपी : सात लोग (सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू, दुष्यंत सिंह और दिनेश गावरे) ।  गवाह : चार ( छोगाराम, पूनम चंद, शेराराम और मंगीलाल) 
 
नौ नवम्बर , 2000 : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ( सीजेएम) के समक्ष मामले को लाया गया और पंजीकृत किया गया। 
 
19 फरवरी, 2006 : सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए। 
 
सत्र अदालत में पहले बचाव पक्ष ने पुनरीक्षण याचिका दायर की और इसके बाद उच्च न्यायालय में अभियोजन पक्ष ने दायर की। सात वर्षों तक सुनवाई रुकी रही। 
 
23 मार्च, 2013 :  निचली अदालत ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संशोधित आरोप तय किए गए। 
 
23 मई, 2013 : सीजेएम अदालत में सुनवाई शुरू। 
 
सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाहों ने गवाही दी। 
 
13 जनवरी, 2017 : निचली अदालत में गवाही पूरी हुई। 
 
27 जनवरी, 2017: बयान दर्ज कराने के लिए सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। 
 
13 सितम्बर, 2017 : निचली अदालत में अभियोजन पक्ष ने अंतिम बहस शुरू की। 
 
28 अक्टूबर, 2017 : बचाव पक्ष ने अंतिम बहस शुरू की। 
 
24 मार्च, 2018 : निचली अदालत ने अंतिम सुनवाई पूरी की। 
 
28 मार्च, 2018 : निचली अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। 
 
पांच अप्रैल : 2018: फैसला सुनाया गया। 
 
सात अप्रैल , 2018 : सलमान खान को काला हिरण मामले में जमानत दी गई। उन्हें पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात

अमेरिका ने WTO को बताया, क्या लगाया इस्पात और एल्यूमिनियम पर शुल्क?

LIVE: मुर्शिदाबाद जाएंगे बंगाल के राज्यपाल, ममता ने की थी दौरा स्थगित करने की अपील

मौसम के 2 रंग, कहीं भीषण गर्मी की मार, कहीं बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

MEA ने बताया, भारत ने बांग्लादेश से वापस क्यों ली पारगमन सुविधा?

अगला लेख