Lucknow Blast : लखनऊ कोर्ट में धमाका, कई वकील घायल

अवनीश कुमार
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (12:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को हुए एक धमाके में कई वकीलों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हमला देसी बम से बार काउंसिल के एक पदाधिकारी पर किया गया था। 
 
मौके पर मौजूद वेबदुनिया संवाददाता ने बताया कि अदालत परिसर में 3 जिंदा बम भी बरामद हुए हैं। धमाका सीजेएम कोर्ट में हुआ है। घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
पता चला है कि बार काउंसिल के पदाधिकारी संजीव लोधी पर हमला किया गया था। हमले में बार के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी भी घायल हुए हैं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। 
 
हादसे के बाद घटनास्थल पर कई वकील इकट्‍ठे हो गए और उन्होंने नारेबाजी की। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर एमपी के 9 संकल्प, बदलेगी सूबे की तस्वीर, PM मोदी से मिला मोहन यादव को मंत्र

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं ताजा भाव

LIVE:मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर आज पहुंचेगा भारत, ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में उछाल

इंदौर में लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री तापमान, मध्यप्रदेश में रतलाम सबसे ज्यादा

कंगना रनौत ने कांग्रेस को कहा अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, पीएम मोदी पर क्या बोलीं?

अगला लेख