LoC से सटे पुंछ सेक्टर में विस्फोट, सेना के मेजर समेत 3 जवान घायल

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (00:16 IST)
जम्मू। प्रदेश के एलओसी से सटे पुंछ सेक्टर में सेना का एक मेजर रैंक का अफसर और 2 जवान उस समय जख्मी हो गए जब एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस बीच पुंछ से सटे राजौरी जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी पकड़ा गया है।

पुंछ में एलओसी के पास शुक्रवार को माइन ब्लास्ट हो गया है, जिसमें भारतीय सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं। क़षणाघाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, इस दौरान धमाका हो गया। सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जख्मी होने वालों की पहचान मेजर गुरूंग, नायब सूबेदार दलबीर और हवलदार हुकुम के तौर पर हुई है।

इस बीच राजौरी में एलओसी के पास से भारतीय सेना के जवानों ने एक अधेड़ उम्र के पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह संदिग्ध परिस्थिति में एलओसी के पास घूम रहा था। सेना ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। सेना ने व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेना ने जिला राजौरी की तहसील मंजाकोट के सेक्टर तारकुंडी में एलओसी के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान कोटली के ममूद अली (55) के तौर पर हुई है। व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख