Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 (13:38 IST)
Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 (14:28 IST)
यूपी के मुरादाबाद स्थित भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव में एक और बीएलओ सर्वेश सिंह ने आत्महत्या कर ली। पुलिस और परिजनों को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह एसआईआर टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है। रात दिन बहुत टेंशन में रहता हूं। जिसकी वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हूं। उन्होंने आगे लिखा कि उनकी चार बेटियां हैं, वे बहुत मासूम हैं उनका ख्याल रखना।
बता दें कि देश में बीएलओ द्वारा आत्महत्या के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अब यूपी में एक बीएलओ ने अपनी जान दे दी है। उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और फिर वीडियो बनाकर अपनी व्यथा बताई। वे वीडियो में रोते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे मासूम है उनका ख्याल रखना।
सहायक अध्यापक के पद पर था : बता दें कि 46 वर्षीय सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को उन्हें बीएलओ बनाया गया था।
आत्महत्या के लिए मजबूर हूं : उन्होंने बेहद मार्मिक सुसाइड नोट लिखा है। वे यूपी के मुरादाबाद स्थित भोजपुर क्षेत्र के बहेड़ी ब्रह्मनान गांव के रहने वाले थे। पुलिस और परिजनों को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह एसआईआर टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है। रात दिन बहुत टेंशन में रहता हूं। जिसकी वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हूं।
वीडियो बनाया और फांसी लगाई : 46 वर्षीय सर्वेश सिंह भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को उन्हें बीएलओ बनाया गया था। रविवार की सुबह उनका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने मामले की जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें