सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने पहुंचे IPS अधिकारी को BMC ने किया क्वारंटाइन, नीतीश कुमार नाराज

Webdunia
सोमवार, 3 अगस्त 2020 (11:19 IST)
पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने रविवार को जबरन क्वारंटाइन कर लिया। तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं हुआ। बिहार पुलिस सिर्फ अपना काम कर रही है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
 
<

उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बातचीत करेंगे: #सुशांत_सिंह_राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) SP विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के CM नीतीश कुमार pic.twitter.com/EQhmVOxERh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2020 > async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने गए आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई में जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया है। विनय तिवारी के हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा गया है

उन्होंने कहा कि आईपीएस ऑफ़िसर विनय तिवारी आज मुंबई पहुंच गए। वे पटना से ऑफ़िशियल ड्यूटी के तहत मुंबई में जांच कर रही टीम का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन वहां उन्हें बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती रात 11 बजे क्वारंटाइन कर दिया गया।

अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास नहीं किया गया था जिसके बाद वो गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में फ्री फायर गेम में 2800 रुपए हारने पर 13 साल के मासूम का सुसाइड, मनोचिकित्सक की पेरेंट्स को सलाह, बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य पर दें ध्यान

Rajasthan Rain : राजस्थान में मानसून मेहरबान, जुलाई में 77 प्रतिशत अधिक बारिश

स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार भाषण, यह सुन हर कोई तालियों से करेगा आपका स्वागत

राजीव चंद्रशेखर ने ननों की गिरफ्तारी को बताया गलतफहमी, जल्द ही जमानत पर करेंगे रिहा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

अगला लेख