Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुनीत राजकुमार के निधन पर बोम्मई और जावडेकर ने शोक व्यक्त किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Puneeth Rajkumar
, शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कन्नड़ सिनेमा के स्टार और टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार के निधन पर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शोक व्यक्त किया है। 
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है और इसे सहन करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह परिवार और प्रशंसकों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
 
बोम्मई ने कहा कि अभिनेता एक नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव की योजना बनाने के लिए शुक्रवार को उनसे मिलने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मुझसे मिलने के बजाय वह कहीं और चले गए। यह बेहद चौंकाने वाली बात है।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने भी कन्नड़ अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में कोरोना पाबंदियों में राहत, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 200 लोग