बृजभूषण शरण सिंह का शायराना अंदाज- जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (14:30 IST)
Brijbhushan Sharan Singh : मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान वे शायराना अंदाज में नजर आए। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले के बाद यह उनकी पहली रैली है।
 
बृजभूषण ने शायरी से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा- कभी यश कभी गम, कभी जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है। ये मिला मुझको मोहब्बत का सिला, बेवफा कहकर मुझको याद किया जाता है। इसको रुसवाई कहें या शोहरत अपनी, दबे होठों से नाम लिया जाता है।
 
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने की है। उन्होंने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव भी कैसरगंज से ही लड़ेंगे।
 
हालांकि उन्होंने पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन पर कुछ नहीं कहा। बृजभूषण के खिलाफ एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण और दुराचार के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 9 जून को ही जंतर मंतर पर धरने में शामिल एक महिला पहलवान पुलिस की सुरक्षा में आरोपी बृजभूषण सिंह के घर पहुंची थी।
 
दूसरी तरफ इंटरनेशनल रेफरी जगबीर का एक बयान सामने आया है जिसमें वह बृजभूषण के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि WFI चीफ और उसके साथियों नशे में बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया। हम सब 2013 में थाईलैंड गए हुए थे, तब पहली बार प्रेसीडेंट को इस तरह महिला के पीछे खड़ा हुआ देखा।
 
प्रदर्शन कर रहे पहलवान अब आर- पार की लड़ाई के मूड में हैं। देश के लिए ओलंपिक पदक जीत चुकीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि हम एशियाई गेम्स में तभी हिस्सा लेंगे जब सभी मुद्दों को सुलक्षा लिया जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

अगला लेख