रवीश कुमार बोले, भारत विरोधी अभियान चलाने के कारण ब्रिटिश सांसद को वापस भेजा

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (08:33 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटिश संसद डेबी अब्राहम भारत के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। अब्राहम को भारत में प्रवेश देने से मना कर दिया गया था और उन्हें दुबई भेज दिया गया।
ALSO READ: भारत की चीन को दो टूक, अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा
ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की सांसद और कश्मीर पर सर्वदलीय संसदीय समूह (एपीपीजी) की अध्यक्ष अब्राहम ने दावा किया था कि वह परिवार के लोगों और दोस्तों से मिलने के लिए वैध ई-वीजा पर यात्रा कर रही थीं लेकिन बिना बताए उनका वीजा निरस्त कर दिया गया।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि अब्राहम जब सोमवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचीं तो उनके पास वैध वीजा नहीं था।
 
अब्राहम के पाकिस्तान की तरफदारी वाले बयान के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि जब वे भारत पहुंचीं, तब उनके पास वैध वीजा नहीं था। वे वैध वीजा के बिना यहां आई थीं और पूरे सम्मान के साथ उन्हें वापस भेजा गया। हम मानते हैं कि उनका दृष्टिकोण और उनके बयान भारत विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार भारत के खिलाफ अपनी तरफ से अभियान चलाती रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख