अंग्रेजों ने भारत को सबसे गरीब देश बनाया: थरूर

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (07:36 IST)
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि अंग्रेजों के 200 वर्षों के शासनकाल ने भारत को सबसे अमीर देश के गौरव से बाहर निकालकर दुनिया का सबसे गरीब देश बना दिया।
 
थरूर ने कहा कि अंग्रेजों का भारत में विकास और राजनीतिक एकता लाने का दावा झूठा है और अंग्रेजों का भारत और भारत के लोगों की बेहतरी करने का कोई इरादा नहीं था।
 
अपनी नई किताब ‘एन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एंपायर इन इंडिया’ के विमोचन कार्यक्रम में थरूर ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत में जो भी किया वह उनके शासन को मजबूत और यहां नियंत्रण करने के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल का इतिहास फिर से बताने की जरूरत है और उनकी यह किताब इसी का व्यापक प्रयास है।
 
थरूर ने कहा कि सच्चाई यह है कि 200 साल पहले अंग्रेज दुनिया के सबसे अमीर देश में आए थे, जिसकी जीडीपी 23 फीसदी थी..एक ऐसा देश जहां लोगों को गरीबी के बारे में पता ही नहीं था।'
 
थरूर ने कहा, 'मैं यह दावा नहीं करता हूं कि मैं पहला व्यक्ति हूं जो यह कह रहा हूं। मैं विश्वास करता हूं कि इसे अब कहकर मैं अपने देश के लिए जरूरी सेवा कर रहा हूं।' (भाषा) 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख