कर्नाटक में बड़ा फेरबदल, येदियुरप्पा के बेटे को मिली BJP की कमान

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (22:07 IST)
Major reshuffle in Karnataka BJP : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र येदियुरप्पा को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। विजयेंद्र की आश्चर्यजनक नियुक्ति लोगों पर दिग्गज लिंगायत नेता येदियुरप्पा के प्रभाव की पार्टी नेतृत्व की स्वीकार्यता को रेखांकित करती है। नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है।
 
येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलें समाप्त हो गईं। मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के राज्य नेतृत्व में बदलाव होगा।
 
इस बात की प्रबल संभावना थी कि भाजपा अपनी राज्य इकाई का प्रमुख किसी लिंगायत नेता को बनाएगी लेकिन परिवारवाद के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए पार्टी ने पहली बार विधायक बने नेता को इस पद पर नियुक्त किया है।

भाजपा अक्सर अन्य दलों पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधती रही है, लेकिन इस नियुक्ति ने येदियुरप्पा के राजनीतिक महत्व को उजागर कर दिया है कि चुनावी राजनीति से बाहर होने के बावजूद उनका प्रभाव कायम है। येदियुरप्पा के बड़े पुत्र बीवाई राघवेंद्र लोकसभा के सदस्य हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख