Hanuman Chalisa

मुख्तार अंसारी को वोट देने से रोका, भाजपा ने जीत ली हारी सीट : बसपा

अवनीश कुमार
शनिवार, 24 मार्च 2018 (09:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के राज्यसभा चुनाव के नतीजे आखिरकार बड़ी गहमागहमी के बाद आ ही गए। राज्यसभा की 9 सीटों पर भाजपा व 1 सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना-अपना परचम लहरा दिया। लेकिन कहीं-न-कहीं 10वीं सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में तगड़ी टक्कर हुई और इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
 
 
एक और 10वीं सीट को लेकर जहां नतीजे भाजपा के पक्ष में आए तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाई व आतिशबाजी शुरू कर दी, वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा साफतौर पर देखी जा रही थी।
 
वरिष्ठ बसपा नेता सतीशचन्द्र मिश्रा ने देर रात पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के पॉवर के साथ-साथ सरकारी तंत्र का भी पूरा इस्तेमाल राज्यसभा की वोटिंग के दौरान किया है। भाजपा ने आरओ के माध्यम से धांधली की और मुख्तार अंसारी को वोट देने से रोका गया।
 
उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए मुख्तार अंसारी को वोट डालने से रोका गया। मुख्तार अंसारी को वोट डालने के लिए कोर्ट ने इजाजत दे दी थी, लेकिन उनको जेल में डालकर वोट नहीं डालने दिया गया। हम चुनाव आयोग के कहने पर कोर्ट गए और वहां से मुख्तार अंसारी को वोट डालने की इजाजत भी मिल गई थी। ऐसे में प्रशासन उनको जेल से लाकर वोट डलवाने के लिए बाध्य था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
 
उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को वोट डालने से जान-बूझकर रोका गया ताकि भाजपा 9वीं सीट भी जीत सके। जबकि इससे पहले के सभी चुनावों में मुख्तार अंसारी को जेल से लाकर वोट डलवाया गया था। और तो और, हमारे 2 विधायकों को पुलिस के दम पर अगवा कर लिया। उनसे जोर-जबरदस्ती करके वोट लेने का काम किया गया। इतना ही नहीं, जो 2 विधायक दूसरे दल के थे, उनके साथ भी भाजपा ने जबरदस्ती की और उनसे वोट लिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख