Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 (14:40 IST)
Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 (14:47 IST)
Delhi Building collapse : मध्य दिल्ली के दरियागंज में सद्भावना पार्क के पास बुधवार को एक इमारत के ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। तीन लोगों को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। इमारत ढहने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें