बुलडोजर न्याय अस्वीकार्य, यह बंद होना चाहिए

मध्य प्रदेश के छतरपुर की घटना पर बोलीं प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (15:46 IST)
Priyanka Gandhi Vadra on Chhatarpur Case: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि देश में 'बुलडोजर न्याय' पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
 
यह अन्याय की पराकाष्ठा : प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
<

अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 24, 2024 >
कानून बनाने और तोड़ने वालों में फर्क हो : कांग्रेस नेता के अनुसार, कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। प्रियंका गांधी ने कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।
 
क्या है पूरा मामला : हाल ही में महाराष्ट्र में इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में हाजी शहजाद अली सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस पुलिस थाने पहुंचा था। पुलिस ने ज्ञापन भी ले लिया था, लेकिन इसके बाद अचानक भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। बाद में पत्थरबाजों के नेता हाजी शहजाद अली की दस करोड़ की हवेली पर बुलडोजर चलाया गया। शहजाद अली कांग्रेस का नेता है और छतरपुर कांग्रेस का उपाध्यक्ष है। इस मामले में प्रशासन का दावा है कि हाजी शहजाद की ये हवेली सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई थी। बुलडोजर की कार्रवाई में शहजाद की चार कारें भी चकनाचूर हो गईं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट

Maharashtra : महिलाओं को बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

Weather Update : देश में कब होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी