अलवर में तोड़ा 300 साल पुराना मंदिर, राजस्थान में बुलडोजर पर बवाल, कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (15:57 IST)
जयपुर। राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को बुलडोजर से तोड़ने पर बवाल मच गया। भाजपा ने कार्रवाई पर सवाल उठाते राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला तो कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार किया।

ALSO READ: राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने उठाए सवाल
भाजपा ने कहा कि विकास के नाम पर मंदिर को तोड़ना सही नहीं है। कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है और उसी ने यह कार्रवाई की है।
 
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर को चिट्‌ठी लिखकर यह अतिक्रमण हटाने की सिफारिश की थी। राजगढ़ में भाजपा का बोर्ड है। इसके अध्यक्ष सतीश दुहारिया हैं। बोर्ड बैठक में यह अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पास किया गया था। उसके बाद ही यह अतिक्रमण हटाया गया है। कांग्रेस की सरकार में मंदिरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती। यह भाजपा का एजेंडा रहा है।
 
 
रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2 पूर्व निर्मित मंदिरों पर कार्रवाई की गई। इनमें से एक मंदिर का निर्माण हाल ही में हुआ था और यह नाले पर बनाया गया था। दूसरा मंदिर मार्ग में अवरोधक था। इसका आंशिक हिस्सा ही हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से पहले ही मूर्तियों को हटा दिया गया था। हटाई गई मूर्तियों की स्थापना अन्य जगह विधि-विधान से राजगढ़ नगर पालिका की ओर से की जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

अगला लेख