Hanuman Chalisa

अहमद पटेल की पीएम मोदी को चिट्ठी, इस बात पर जताई नाराजगी

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (14:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दक्षिणी गुजरात में भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में पुनर्वास और पुनर्स्‍थापन अधिनियम-2013 के प्रावधानों का पूरी तरह अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
 
 
पटेल ने 1 मई को लिखे इस पत्र में यह भी कहा है कि उनका मकसद किसी भी तरह से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में अवरोध पैदा करना नहीं है तथा वे सिर्फ किसान प्रतिनिधियों द्वारा की गई शिकायतों से उनको (प्रधानमंत्री को) अवगत कराना चाहते हैं ताकि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन (एनएचएसआरसी) दक्षिणी गुजरात के जिलों में अधिकारियों के साथ किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। किसान प्रतिनिधियों ने शिकायत की है कि भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार, पुनर्वास और पुनर्स्‍थापन अधिनियम-2013 के तहत तय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है।
 
पटेल के अनुसार किसानों ने यह भी शिकायत की है कि भूमि अधिग्रहण के मकसद से होने वाली बैठकों के बारे में केवल 1 दिन पहले सूचित किया जाता है और इन बैठकों को लेकर ज्यादा लोगों को अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार भी नहीं किया जाता।
 
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि गुजरात सरकार भी 2013 के कानून के कमजोर संस्करण के तहत इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। पटेल ने कहा कि हमारा मकसद इस परियोजना में बाधा पैदा करना नहीं है लेकिन बुलेट ट्रेन परियोजना को पूरा करने की प्रक्रिया में हम किसानों के अधिकारों का हनन नहीं कर सकते। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस मामले को देखेंगे और जो जरूरी होगा, वो करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख