Dharma Sangrah

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (18:00 IST)
Indian tourist bus attacked Case : नेपाल में जारी अशांति के बीच काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रही भारतीय पर्यटकों की एक बस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, जिससे कई यात्री घायल हो गए। यह दावा बस चालक ने किया है। उसने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिससे बस के शीशे टूट गए और महिलाओं व बुजुर्गों सहित कई यात्री घायल हो गए। घायलों को काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाकी यात्रियों को नेपाल सरकार और भारतीय दूतावास की मदद से एक विशेष विमान से भारत वापस भेजा गया।
 
चालक के अनुसार, यह घटना नौ सितंबर को भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली के पास हुई, जब प्रदर्शनकारियों ने 49 भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही बस को निशाना बनाया। उसने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिससे बस के शीशे टूट गए और महिलाओं व बुजुर्गों सहित कई यात्री घायल हो गए।
ALSO READ: nepal protests gen z: जिस नेपाल में Gen Z ने गिरा दी सरकार, वो देश कैसे बचा रहा मुगलों से
खबरों के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने घायलों को काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाकी यात्रियों को नेपाल सरकार और भारतीय दूतावास की मदद से एक विशेष विमान से भारत वापस भेजा गया। यहां सोनौली में बस चालक रामू निषाद ने कहा, हम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे, तभी अचानक एक भीड़ ने हमारी बस को घेर लिया और बिना किसी कारण के हमला कर दिया। यात्रियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसकी परवाह नहीं की।
ALSO READ: nepal india relations: क्या नेहरू ने नहीं बनने दिया नेपाल को भारत का हिस्सा? जानिए ऐतिहासिक सच्चाई
नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जेड’ समूह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि संसद को भंग किया जाना चाहिए और जनता की इच्छा के अनुरूप संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए। इन प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवाओं को आम तौर पर ‘जेन-जेड’ पीढ़ी के नाम से जाना जाता है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

अगला लेख