Festival Posters

Assembly by-election : भाजपा 6, कांग्रेस 4, जेएमएम, जेपीएम, एनडीपी को 1-1 सीट

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (06:48 IST)
नई दिल्ली। राज्यों में विधानसभा की 13 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने रविवार को 6 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस 4 सीट जीतने में कामयाब रही।
 
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्च, जोरम पीपुल्स मूवमेंट तथा नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने क्रमशः एक-एक सीट पर जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात के मोरवा हदफ निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार सुथार निमिषबेन मनहरसिंह ने कांग्रेस के कटारा सुरेशभाई छगनभाई से 45,649 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

छगनभाई को 21,808 वोट मिले। नहीं राजस्थान में भाजपा ने 3 में से 1 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की, जबकि 2 सीटें कांग्रेस की झोली में गईं।
 
उधर, झारखंड की मधुपुर सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाफ़िज़ुल हसन ने भाजपा के गंगानारायण सिंह को 5247 वोटों से हराया। कर्नाटक में मास्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस बसन गौड़ा ने भाजपा के प्रताप गौड़ा पाटिल ने पराजित किया, वहीं कर्नाटक की दूसरी सीट बसवकल्याण सीट पर भाजपा के शरणू सालगर ने कांग्रेस माला बी नारायणराव को हराकर चुनाव जीता।
 
मध्यप्रदेश के दमोह सीट पर कांग्रेस के अशोक कुमार टंडन भाजपा के राहुल सिंह से को पराजित किया उधर, महाराष्ट्र के पंढरपुर विधानसभा सीट पर कांटे की लड़ाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भालके भागीरथ भरत को भाजपा ऑटेड समधन महादेव ने हराया। महादेव ने 3733 मतों के अंतर से जीत हासिल की। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति विजयी रही।
 
उत्तराखंड में महेश जीना ने कांग्रेस के गंगा पंचोली को 4697 मतों से हराया, जबकि मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने जीत हासिल की। नागालैंड में राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत दर्ज की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

साने ताकाइची बनीं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई

H-1B वीजाधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रंप सरकार ने दी बड़ी राहत

पंजाब के किसानों का सहारा बने CM योगी, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गेहूं के बीज

पुलिस स्मृति दिवस पर योगी ने 3 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरों की पत्नियों को किया सम्मानित

UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख