वेबदुनिया पर है तो सच है...

Webdunia
सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज के बढ़ते चलन पर अंकुश लगाने के लिए देश के प्रमुख मीडिया घरानों ने एक मुहिम शुरू की है, जिसमें कहा गया है कि 'अगर हमारे पास प्रमाण नहीं तो समझिए खबर छपेगी ही नहीं'। इस मुहिम को पूरे देश में सराहना मिल रही है, वेबदुनिया भी खुले दिल से इस प्रयास की सराहना और समर्थन करता है। 
 
पत्रकारिता की संस्कार शाला 'नईदुनिया' की छांव तले पल्लवित वेबदुनिया ने भी कभी पत्रकारिता के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। 23 सितंबर 1999 में अपनी स्थापना के साथ ही वेबदुनिया ने विश्वास की परंपरा को न सिर्फ हिन्दी बल्कि अपनी अन्य भाषाओं के पोर्टल - तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में भी पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाया है। 
 
विश्व का पहला हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया दो दशक की अपनी यात्रा में कभी भी अपने सिद्धांतों से नहीं डिगा। सनसनी से दूर रहते हुए हमेशा तथ्यात्मक, सही और निरपेक्ष समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।


 समाचार और वीडियो प्रस्तुति के दौरान वेबदुनिया ने हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखा कि इससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समुदाय आदि की छवि न तो धूमिल हो और न ही उसे महिमामंडित किया जाए। 
 
हमारा सदैव यही प्रयास होता है कि समाचार को जस का तस प्रस्तुत किया जाए। सिर्फ सूचना की तरह। इसके लिए हमारे पास विश्वसनीय समाचार एजेंसियों की सेवाएं तो हैं ही, साथ ही हमारे संवाददाता भी हमें तय मानकों के अनुरूप ही समाचार सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। 
...और सबसे अहम, सोशल मीडिया के इस युग में इन्हें हम तथ्य, तर्क और सच की कसौटी पर कसते हैं, जांचते-परखते हैं तब पाठकों के समक्ष रखते हैं। ऐसे में हमें खबरें डिलीट करने की नौबत ही नहीं आती। यही कारण है कि वेबदुनिया एक विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है। 
 
भारत में डिजिटल मीडिया का अग्रणी पोर्टल वेबदुनिया तकनीक और भाषा का अद्भुत समन्वय है जो करोड़ों पाठकों को आठ भाषाओं में डेस्कटॉप, मोबाइल पर समाचार और अन्य सामग्री प्रस्तुत करता है। यही बात वेबदुनिया को दूसरे पोर्टल्स से खास बनाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख