मिलेंगे नहीं जांबाज से? कैप्टन सोइबा, जिन्होंने गलवान में चीनियों के छक्के छुड़ा दिए थे...

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (17:05 IST)
कैप्टन सोइबा मनिंग्वा रंगनामेई... यह कोई सामान्य आदमी का नाम नहीं है, यह नाम है उस जांबाज सैन्य अधिकारी का, जिन्होंने 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में चीनियों के छक्के छुड़ा दिए थे। 
 
दरअसल, मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने एक ट्‍वीट किया है। उन्होंने लिखा है- मिलिए सेनापति जिले के कैप्टन सोइबा से। 16 बिहार रेजिमेंट कैप्टन सोइबा ने चीनियों से हुए संघर्ष में अपनी टीम का नेतृत्व किया था।
 
मुख्‍यमंत्री ने लिखा- राष्ट्र के लिए कैप्टन सोइबा ने जो वीरता और शौर्य का प्रदर्शन किया, उसने हम सभी को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है चीन के साथ हुए इस संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें बिहार रेजीमेंट के कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। 
<

Meet Capt. Soiba Maningba Rangnamei from Senapati District, Manipur of 16 Bihar, leading his men in Galwan during the confrontation against the Chinese PLA. The valour you have shown while standing up for the Nation has made all of us proud. pic.twitter.com/YUuyGzWtaa

— N.Biren Singh (@NBirenSingh) February 20, 2021 >
इस ट्‍वीट के जवाब में सैनिक स्कूल इम्फाल में कैप्टन सोइबा के सहपाठी रहे लेओन मिसाओ हंगमी ने लिखा- मुझे अपने दोस्त पर गर्व है। वे बहुत ही मजबूत होने के साथ ही बहादुर इंसान हैं। उनकी लीडरशिप क्वालिटी भी सराहना के योग्य है।
 
वहीं, सुशील सोनी लिखते हैं- कैप्टन रंगनामेई हमें आप पर गर्व है। 'गलवान वाले' मैं आपको सैल्यूट करता हूं। उदय मजूमदार ने लिखा- आप हमारे सच्चे हीरो हैं। मनीष कुमार लिखते हैं- कैप्टन सोइबा, देश को आप पर गर्व है। 
Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग