Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PF Fraud Case : CBI ने EPFO अधिकारी और Jet Airways के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए मामले

हमें फॉलो करें PF Fraud Case : CBI ने EPFO अधिकारी और Jet Airways के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए मामले
नई दिल्ली , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (00:16 IST)
CBI registers cases regarding EPFO matter : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुंबई स्थित एक अधिकारी और बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। इन कर्मचारियों ने अपने भविष्य निधि दावों को निपटाने के लिए उक्त अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत दी थी।
 
ईपीएफओ की सतर्कता इकाई की ओर से की गई जांच से कांदिवली (ई) में इसके क्षेत्रीय कार्यालय के लेखा अनुभाग में तैनात वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मच्छिन्द्र जगन्नाथ बामने की कथित धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का पता चला था, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
 
जांच में यह बात सामने आई कि बामने ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के दावों को निपटाने के बदले उनसे ऑनलाइन बैंकिंग के विभिन्न तरीकों के जरिए अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में अवैध राशि प्राप्त की। आरोप है कि परिचालन बंद करने वाली जेट एयरवेज के 13 कर्मचारियों ने उनके और उनकी पत्नी के खातों में 1.77 लाख रुपए जमा कराए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बामने, उनकी पत्नी और जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विकास यात्रा में पीछे रह गए समाज के वर्गों के बारे में सोचें छात्र : राष्ट्रपति मुर्मू