CBI ने कसा मनीष सिसोदिया पर शिकंजा, केजरीवाल ने बताया आज का भगत सिंह

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (12:39 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सोमवार सुबह 11 बज पूछताछ के लिए बुलाया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग भी करुंगा। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की तुलना भगतसिंह से कर दी। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया कि केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।
 
 
दिल्ली के उप-राज्यपालय वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया था। इस मामले में अब ईडी की भी इंट्री हो गई।
 
दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम बतौर आरोपी दर्ज है। CBI द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही दोनों जांच एजेंसियां लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। 
 
हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए 3 माह से 300 से ज्यादा अधिकारी लगे हुए हैं। 500 से ज्यादा रेड मारी जा चुकी है। लेकिन कुछ नहीं मिल रहा।   
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत

हर मौसम में काम आएंगे पानी के संकट से बचने के ये 10 तरीके

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान भोजन पर बवाल, सुरक्षा गार्ड ने चलाई गोली

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष का दावा, विधायकों को हर दिन बोलने का दिया अवसर

शिवराज के बाद सुप्रिया सुले भी एयर इंडिया से नाराज, जानिए क्या है वजह?

अगला लेख