Hanuman Chalisa

सीबीएसई बोर्ड 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम देखें यहां पर...

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2017 (08:50 IST)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे। ग्रेस मार्क्स पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला किया गया है। 

बोर्ड द्वारा रिजल्‍ट घोषित होने के बाद आप किन वेबसाइट्स पर और कैसे रिजल्‍ट देख सकते हैं आओं यह जानते हैं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्‍ट 24 मई को आने की पूरी उम्‍मीद है। वैसे तो CBSE Board द्वारा इस रिजल्‍ट की अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड यह पहले ही कह चुका है कि 27 मई से पहले हर हाल में रिजल्‍ट जारी कर दिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि देश के सबसे लोकप्रिय बोर्ड CBSE की इस साल की 12वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख स्‍टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जबकि 10वीं में 8,86,506 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
 
ऐसे देखें सकते हैं रिजल्ट : जैसे ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्‍ट जारी करेगा, वैसे ही आप कुछ खास वेबसाइट्स पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। आप अपना रिजल्‍ट बोर्ड का ऑफीशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा results.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।  
 
परिणाम देखने के लिए आपके पास आपका रोल नंबर तैयार रखिए। सबसे पहले वेबसाइट पर दिए CBSE 12th Results 2017 लिंक पर जाएं। वहां दिए रोल नंबर ऑप्‍शन के आगे अपना रोल नंबर टाइप करें। फिर सबमिट करें और कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्‍ट आपके सामने होगा। आप मोबाइल फोन के ब्राउजर पर भी इन वेबसाइट्स के द्वारा रिजल्‍ट देख सकते हैं।
 
परिणाम जो भी हो लेकिन आप हताश या निराश न हो। परिणाम से बढ़कर है जिंदगी और उससे भी बढ़कर है आपका आत्मविश्वास। जिंदगी में उतार चढ़ाव चलते रहते हैं। सफलता और असफलता के बारे में सोचना छोड़कर बस कर्म पर ध्यान दें। अभी आपको लंबा सफर तय करना है। हौंसला बुलंद रखें।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

अगला लेख